बुधवार, 3 मार्च 2010

नारीवादी समर्थकों से सवाल है कि उनका मुहं तब क्यों नहीं खुलता, जब खुद नारी ही नारी की शोषक होती है।

नारी समर्थकों और सौंदर्य समर्थकों की नोक-झोंक के बीच में बेनामी महाराज का कूदना, कुछ ऐसा लगा जैसे नारद मुनि देवलोक से उतर आये  हों। पिनका-पिनका कर बहस को आगे बढ़ा रहे थे। सारे दोस्तों ने दामिनी नामक फिल्म जरूर देखी होगी। दामिनी एक महिला रहती है। उसी महिला के फिल्म में डायलॉग रहते हैं कि मां की छाती से बालक दूध निचोड़ कर पीता है और बड़ा होता है। मां के पेट में जीवन जन्म लेती है। ये भी प्रकृति की अद्भुत देन है कि स्त्री ही मां भी बन सकती है। दुर्गा सप्तशती में एक जगह मां से ऐसी पत्नी देने की प्रार्थना की जाती है, जो इस भवसागर को पार करा दे। स्त्री के कई रूप होते हैं-मां, बहन, भाभी, दोस्त आदि। उन्मुक्त होते समाज में शायद बहस की धार में ये संबंध खोते मालूम होते हैं

कहते हैं कि जब पेट की आग शांत रहती है, तभी सेक्स प्रकरण की समझ भी दिमाग में घुसती है। वैसे में जब संतुष्टि के स्तर से ऊपर उठकर व्यक्ति सोचना शुरू करता है, तभी दैहिक सुंदरता के बारे में भी सोच विकसित होती है। सवाल ये है कि हम कहां रहते हैं या रहना पसंद करते हैं। जंगल में जंगल के कानून के साथ या परिवार में शिष्टाचार के दायरे में।

जब हम कहते हैं कि फलां-फलां अभिनेत्री ने कहा कि हममें सेक्स अपील है, तो क्या हम इस बात का उल्लेख पारिवारिक दायरे में कर सकते हैं। यही से सवाल उपजते हैं कि हम कितने खुले हैं। अगर हम खुले हैं, तो हममें एड्स जैसे विषय पर बात करने में संकोच क्यों रहता है? जब एड्स जैसे विषय या बीमारी को लेकर बहस करेंगे और बात चलाएंगे, तो एक ऐसा व्यापक फलक उभरेगा कि आप उसमें भुतला जाएंगे। क्योंकि ये कोई सिर्फ बीमारी नहीं है, बल्कि समाज के बिगड़ते समीकरण का वह जीवंत दस्तावेज है, जहां से हमारी बुनियाद दरकनी शुरू हो गयी है। ये हमें हमारे समाज की सही तस्वीर उपलब्ध कराती है

 शायद अरविंद जी ने एक जगह सवाल उठाया था कि किसी अभिनेत्री ने कहा है कि हमें सेक्सी कहलाना अच्छा लगता है। सवाल ये है कि क्यों अच्छा लगता है। सेक्स अपील क्या है? क्या सेक्स अपील, किसी को सहज तौर पर आकर्षण है या कुछ और। उसी तरह सुंदरता, ताजा हो या बासी, सुंदरता होती है। मर्यादा में सुंदरता के मायने कुछ और होते हैं। संदर्भ के साथ कही गयी चीजों के मायने कुछ और होते हैं। हम लौटकर वहीं आते हैं कि हमारी बहस की निजता क्या  ब्लाग के दायरे में है? हम मानसिक स्तर पर इतने गरीब हैं कि कमेंट्स के दौरान व्यक्तिगत सीमा के पार जाने से भी नहीं हिचकते।

हमने बहस के लिए जरूरी वैचारिक अमीरी को खो दिया है। अरविंद जी ने कहा-वी आर कन्फ्यूज्ड अ लॉट। या सर वी आर कन्फ्यूज्ड। वी आर कन्फ्यूज्ड बीकॉज वी डोंट नो हाउ वी शुड आरगु, सो दैट ए कंक्रीट रिजल्ट शुड अराइव। हमारी बहस हमारी नहीं होती। उसमें एक आवेग होता है। हम विषय की गहराई में नहीं जाना चाहते। हम ये नहीं जानना चाहते हैं कि सेस्कुअल फंतासी की दुनिया गोवा जैसे राज्य में क्या हाल कर रही है? न जाने कितनी सामाजिक वर्जनाएं रोज ब रोज टूट रही हैं। 

नारीवादी समर्थक उन तमाम दिक्कतों और समस्याओं को लेकर भी आग उगलें, जिसके कारण स्त्री को मात्र वस्तु मानकर छोड़ दिया गया है। पुरुषों को नैतिकता का पाठ पढ़ाकर कितनों में सुधार लाया जायेगा। नारीवादी समर्थकों से सवाल है कि उनका मुहं तब क्यों नहीं खुलता, जब खुद नारी ही नारी की शोषक होती है। प्रश्न गंभीर है। बस बात वही है कि हमें बस कुछ कहना है, तो हम कह देते हैं। हमारे सामने विषयवस्तु की संपूर्ण रेखा साफ नहीं होती। वैसे नारीवादी समर्थक भी सोचेंगे जरूर।

2 टिप्‍पणियां:

Arvind Mishra ने कहा…

झा साहब ,अगर मेरे तनिक अवदान से आपके ब्लॉग की टी आर पी बढ़ जाय तो मुझे खुशी होगी -
कुछ बाते पुनश्च कहनी हैं -
निश्चय ही हमें अपने बीच के पारस्परिक सम्मान ,उभय पक्षों की प्रतिष्ठा ,शिष्टाचार का ध्यान रखना चाहिए -मगर आप जिस सन्दर्भ में यह बात कह रहे हैं -वह किसी ब्लॉगर /हिन्दी ब्लागजगत के सदस्य की फोटो नहीं है -यह तो उस पोस्ट के कर्ता धर्ता ही बता सकेगें कि वह फोटो उन्होंने कहाँ से ली और क्यूं लगाई? कोई आश्चर्य नहीं यदि उस फोटो का चयन उनकी महीन सौन्दर्यप्रियता की ही देंन न हो ?? हाँ ,मैंने भी उसकी विषय के साथ असंगता पर प्रश्न चिह्न लगाया था ...मगर आप भी एक बार सच्चे ह्रदय से कह दें की वह फोटो सुन्दर नहीं है!कुछ प्रतिक्रियाएं अकस्मात होती हैं इसके लिए नारीवादियों के अनुमति की दरकार नहीं होती -सुन्दरता पर प्रतिक्रया भी कुछ ऐसी ही होती है -हाँ मैंने अपनी टिप्पणी के दूसरे भाग में आपसे विनोद किया था की पोस्ट से सम्बद्ध तो नहीं है पर विषयनिष्ठता से तो है ! लेकिन नारीवादियों का देखिये इन्होने कुहराम मचा दिया -मैंने किसी के साथ कोई अशिष्टता नहीं की ,न कोई अमर्यादित बात कही -ऐसा ही पथ विमुख वाद -चाहे वह नारी वाद हो या कोई और वाद गहरे खडढ में अन्ततोगत्वा जा गिरता है क्योंकि उसे आवशयक समर्थन भी नहीं मिल पाता -हाँ ऐसी प्रवृत्तियाँ उनको भी नारी निंदक बना देती हैं जिन्होंने कभी जाना ही नहीं की नारी निंदा क्या होता है -जैसे मैं -मुझे यहाँ की/के कुछ नारीवादियों ने अपनी पर पीडात्मक गतिविधियों से नारी निंदा की ऑर ढ़केलना शुरू कर दिया है -और यह सच भी है कि सभी नारी पूज्य नहीं होती -वह कुब्जा ,कैकेयी और सुरसा भी होती है -और उन्हें इसी परिप्रेक्ष्य में देखा जाना चाहिए -मैं इस विषय को यहाँ इंट्रोड्यूस कर दे रहा हूँ -विस्तार कभी क्वचिदन्यतोअपि पर करूंगा -अच्छा है इन दिग्भ्रमित असामान्य और परपीड़क नारीवादियों ने अपना एक धुर प्रतिपक्षी बस एक दो वर्षों में ही तैयार कर लिया -और अभी तो यह शुरुआत है!

नारी का कविता ब्लॉग ने कहा…

अनैतिकता बोली नैतिकता से
मंडियों , बाजारों और कोठो
पर मेरे शरीर को बेच कर
कमाई तुम खाते थे
अब मै खुद अपने शरीर को
बेचती हूँ , अपनी चीज़ की
कमाई खुद खाती हूँ
तो रोष तुम दिखाते हो
मनोविज्ञान और नैतिकता
का पाठ मुझे पढाते हो
क्या अपनी कमाई के
साधन घट जाने से
घबराते हों इसीलिये
अनैतिकता को नैतिकता
का आवरण पहनाते हो
ताकि फिर आचरण
अनैतिक कर सको
और नैतिक भी बने रह सको