शनिवार, 3 जनवरी 2009

हे देख-हे देख इ त पीछे ही......


हे देख-हे देख इ त पीछे ही पड़ गया है। कैमरा मैन से पीछा छुड़े लालू प्रसाद जी भागते चले जा रहे हैं। कैमरा मैन भी टीआरपी के लिए उनका पीछा करना अंतिम दम तक नहीं छोड़ता है। पवन द्वारा बनायी जा रही कारटून फिल्म का ट्रेलर पूरे चैनल पर छाया हुआ है। वैसे ज्यादा परिचय क्या दें, जैसी कि जानकारी मिली है, उसके अनुसार लालू प्रसाद जी पर अब एनिमेशन फिल्म भी बन रही है। इस फिल्म का निरदेशन कार्टूनिस्ट पवन कर रहे हैं। यह फिल्म 20 मिनट की होगी और इसमें लालू के अब तक के राजनीतिक सफर को दिखाया जायेगा। इस एनिमेशन फिल्म में उनके मुख्यमंत्री से रेलमंत्री बनने के बीच की पूरी कहानी को दिखाने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक बनी इस फिल्म में लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी और कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी एनिमेशन के जरिये दिखाया गया है। यह फिल्म बच्चों के साथ-साथ सभी आयु वर्ग के दर्शकों की पसंद को ख्याल में रखकर बनायी जा रही है। फिल्म में ठेठ बेबाकी अंदाज में और मीडिया से भागते हुए लालू को दिखाया जायेगा। इसमें लालू प्रसाद की भी आवाज रहेगी। इसके अलावा रेडियो मिर्ची के एंकर शशि अपनी आवाज दे रहे हैं। पवन कई सालों से लालू प्रसाद पर कार्टून बनाते आ रहे हैं। इन्होंने अपने कार्टून पर आधारित ' लालू लीला ' नामक किताब भी प्रकाशित की है।
वैसे अब ये देखना है कि ये कारटून फिल्म क्या कमाल दिखाती है?

2 टिप्‍पणियां:

ss ने कहा…

खदेरले ह, खदेरले ह| तोरा TRP के मछर काटो, यहीं से लाइव दिखेगा का रे|
सामाजिक संदेश दे तो ठीक है, सिर्फ़ हास्य के लिए हो तो बचकाना लगता है|

विवेक सिंह ने कहा…

लल्लू यादव पर फिल्म ? देखंगे !