गुरुवार, 5 नवंबर 2009

आज तक नहीं भूला जावेद मियांदाद का वह छक्का


क्रिकेट के खेल को अनिश्चितता का खेल कहा जाता है। कब क्या हो जाये, कोई नहीं जानता। शरजाह कप में चेतन शर्मा की उस आखिरी गेंद का आज तक नहीं भूला पाया हूं, जिस पर कि जावेद मियांदाद ने छक्का मारा था। भाग्य कब साथ दे जाये और कब दगा,हम नहीं जानते। उस गेंद के बाद चेतन शर्मा भी लाइम लाइट से दूर होते चले गए। चेतन शर्मा को आज की आस्ट्रेलिया और भारत के एक दिवसीय मैच की समीक्षा करते हुए पाने के बाद उस आखिरी गेंद की भी याद हो आयी। उस आखिरी गेंद को टीवी पर करते देखना मेरे भाग्य में नहीं था। हुआ था यूं कि एक बॉल पर शायद छह रन बनाने में थे, मैं भारत की जीत को सुनिश्चित मान पानी पीने चला गया और सोचा सेलिब्रेट करेंगे, इतने में फिर लौटकर आने के बाद पूरी सीन ही बदली मिली थी। पाकिस्तानी खिलाड़ी ऊपरवाले को शुक्रिया अदा कर रहे थे। हमने भी सोचा क्या बात हो गयी और जब रिप्ले देखा, तो धत, तेरे की। वैसे ही ३४४ स्कोर को पीछा करते देखते भारत को लेकर आस बंधी थी कि शायद किसी आखिरी गेंद पर कोई एक छक्का लग जाए, पर यहां तो ऊपरवाले सीधे तौर पर ना कर दिया। वैसे मामला रोमांचक रहा। और अंत भी दिलचस्प। एक बढ़िया क्रिकेट देखने को मिला काफी दिनों के बाद। वाटसन की सधी गेंदबाजी के भी हम कायल हो गए।

1 टिप्पणी:

नीरज गोस्वामी ने कहा…

सच कहा आपने मियाँदाद का वो छक्का अब भी जब याद आता है रात की नींद उड़ जाती है...हम लोग तो सालों सकते में रहे थे...कल का मैच भारत आसानी से जीत सकता था...हरभजन की हडबडाहट...जडेजा की नादानी, प्रवीन कुमार की दूसरे रन के लिए भागने की चाह और धोनी का असंभव सा लगने वाला कैच सारी आशाएं धूमिल कर गया...
नीरज