शुक्रवार, 19 दिसंबर 2008

एक सफल भारतीय महिला-चंदा कोचर

मैंने जब सुना कि चंदा कोचर आइसीआइसीआइ बैंक की नयी सीइओ होंगी, तो मुझे एकबारगी लगा कि जो बहस भारतीय नारी की समाज में पोजिशन को लेकर अब तक चलायी जा रही है, क्या वह उचित है? हमारे देश की राष्ट्रपति एक महिला है, कांग्रेस पाटीॆ की अध्यक्ष महिला है। आइसीआइसीआइ बैंक की नयी सीइओ चंदा कोचर है। न जानें और कितनी ही सफल महिलाएं हैं। सूची लंबी है। अब मन में एक संतोष है कि कम से कम भारतीय महिला की पोजिशन को लेकर आगे साथॆक बहस होगी। भारतीय महिला अब काफी आगे बढ़ चुकी है। अखबारों में चंदा कोचर के नये सीइओ बनने की खबरें अटी पड़ी हैं। ये कोई एक दिन में हासिल की हुई उपलब्धि नहीं है, बल्कि एक ऐसी सफलता है, जो लगातार परिश्रम, धीरज और लगन से मिली है। आज सफल भारतीय नारी की पहचान के रूप में चंदा कोचर का नाम स्थापित हो चुका है। चंदा कोचर आइसीआइसीआइ बैंक की नयी सीइओ होंगी। वह अब तक ज्वाइंट एमडी और सीएफओ थीं। काफी लंबे समय से सीइओ रहे केवी कामथ अप्रैल ०९ में अपने पद से रिटायर हो रहे हैं। कोचर ने बैंक के रिटेल बिजनेस को स्थापित करने में अहम भूमिका निभायी है। उनके नेतृत्व में बैंक ने चार सालों तक बेस्ट रिटेल बैंक का अवाडॆ जीता। अमेरिका की प्रसिद्ध बिजनेस मैगजीन फाच्यूॆन ने ०७ में कारोबार जगत की सबसे शक्तिमान महिला की सूची में उन्हें ३३ वें पायदान पर रखा था। मंदी के दौर में बैंक का नेतृत्व संभालने जा रही कोचर के कामों को देखना काफी दिलचस्प होगा। चंदा कोचर को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई।

4 टिप्‍पणियां:

बेनामी ने कहा…

bahut badhiya aur sadhaa hua likha haen aapne jiski mehnat haen credit bhi usko hi diya haen

kuch aur jaankari yahaan bhi ulabdh haen
http://indianwomanhasarrived.blogspot.com/2008/12/blog-post_20.html

संगीता पुरी ने कहा…

चंदा कोचर को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई और उनके भविष्‍य के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएं।

अनुनाद सिंह ने कहा…

सचमुच अच्छी खबर है। पूरे देश के लिये गौरव की बात है।

रंजना ने कहा…

सच कहा आपने स्त्रियों की आर्थिक,राजनितिक, सामाजिक इत्यादि प्रत्येक क्षेत्र में न केवल सहभागिता बढ़ी है बल्कि उनकी स्थिति उत्तरोत्तर बहुत तेजी से सुदृढ़ होती जा रही है.यह बड़ा ही शुभ संकेत है.स्त्री पुरूष दोनों का समान विकास ही समाज को भी सुदृढ़ बनाएगा.

सुंदर आलेख है आपका.आभार..